Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsUnaबैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, पांच दिवसीय बैंकिंग समेत लंबित मांगों को...

बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, पांच दिवसीय बैंकिंग समेत लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन

दैनिक जागो वर्ल्ड! ऊना

पंचायत के अधीन रहते नियमित उठता था कूड़ा, नगर निगम में शामिल होते ही व्यवस्था हुई ठप
ऊना। कोटला कलां के वार्ड नंबर-5 में पिछले करीब एक महीने से घरों से कूड़ा न उठाए जाने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान कृष्णा नगर सहित वार्ड-5 के निवासियों ने नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द कूड़ा उठाने की व्यवस्था बहाल करने की मांग की।ज्ञापन सौंपने वालों में पवन शर्मा, कुलदीप धीमान, जोगिंदर सिंह, अशोक कुमार शर्मा, अजय कुमार, शास्त्री जी और भारत भूषण शामिल रहे।स्थानीय निवासियों ने कहा कि जब तक कोटला कलां क्षेत्र पंचायत के अधीन था, तब तक घरों से कूड़ा उठाने की उचित व्यवस्था थी और नियमित रूप से घर-घर से कूड़ा उठाया जाता था।

लेकिन जैसे ही गांव को नगर निगम में शामिल किया गया, कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठप हो गई। पिछले करीब एक महीने से घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।लोगों ने कहा कि लंबे समय से कूड़ा न उठाए जाने के कारण घरों में कूड़ा जमा हो रहा है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के रास्तों और नालों के किनारे गंदगी के ढेर लगने की स्थिति बन सकती है। इससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।निवासियों ने नगर निगम आयुक्त से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू करवाने की मांग की।इस पर नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटला कलां वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी का इंतजाम किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।आयुक्त के आश्वासन के बाद वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुचारू होगी और वार्ड-5 के लोगों को गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular