दैनिक जागो वर्ल्ड !मेरठ

मेरठ के शताब्दी नगर स्थित होटल अविका में भीषण आग लग गई, जिससे कई वाहन जलकर राख हो गए और करोड़ों का नुकसान हुआ। यह वही होटल है जो पांच महीने पहले तुर्कमेनिस्तान की मोहब्बत की हत्या के कारण सुर्खियों में आया था।मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित होटल अविका में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के बाहर खड़े कई वाहन जलकर राख हो गए। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया गया कि होटल फिलहाल खाली चल रहा था, हालांकि कर्मचारी अंदर मौजूद थे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग की लपटें और धुआं देखकर कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।आग से होटल और वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर नुकसान करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

