दैनिक जागो वर्ल्ड !गोरखपुर

गोरखपुर के हरपुर बुदहट में एक कपड़े की दुकान से चार महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर 20 साड़ियां चुरा लीं। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस वारदात के बाद पुलिस 18 हजार रुपये की चोरी हुई साड़ियों के साथ फरार महिलाओं की तलाश कर रही है।

थाने के सामने स्थित कपड़ा दुकान में घुसीं चार महिलाए 20 साड़ियां चोरी कर फरार हो गई। दुकान में लगे सीसी कैमरे में वारदात की फुटेज कैद है। यह घटना हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की है। फुटेज के आधार पर पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है।
