दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तरखंड

यूकेएसएसएससी द्वारा ग्रुप-सी स्केलर के 200 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 22 सितंबर से लेकर 22 अक्टूबर 2026 तक लिए जायेंगे। सरकारी नौकरी की सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा ग्रुप सी के तहत स्केलर के 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से स्टार्ट की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी वैकेंसी के लिए पात्रता रखते हैं वे आवेदन पत्र यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर भर सकेंगे।

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का विधि द्वारा स्थापित बोर्ड/ परिषद् या उत्तराखंड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष स्तर की परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को उम्र में में छूट निमानुसार मिलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान होगी।भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 163 सेमी और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। अनुसूचित जनजातियों और गोरखा, नेपाली, आसामी, लदाखी, सिक्किमी, भूटानी, गढ़वाली, कुमाऊनी, नागा और अरुणाचल प्रदेश, लाहुल एवं स्पिति और मेघालय के अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई पुरुष के लिए 152 सेमी, महिला के लिए 145 सेमी निर्धारित है।इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
स्केलर पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा।वेबसाइट के होम पेज पर पदनाम-स्केलर के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।अब यहां आपको अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।इसके बाद मांगी गयी सभी जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें|अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट निकाल लें।इस भर्ती में भाग लेने के लिए अनरिजर्व, जनरल, उत्तरखंड के ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग कैंडिडेट्स जो उत्तरखंड के निवासी हैं उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये जमा करना होगा। अनाथ अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से लेकर 63,200 (लेवल-02) प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। चयन के लिए पहले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। इस टेस्ट में सफल होने पर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे।
