दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए जिले की 75 ग्राम पंचायतों में नए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना पर 6.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
एक भवन के निर्माण पर करीब 8.50 लाख रुपये खर्च आएगा। यह कार्य विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जीरामजी) के तहत होगा। निर्माण के लिए ब्लाकों द्वारा भूमि का चयन कर लिया गया है। वहीं 39 भवनों के निर्माण के लिए वर्क आईडी भी जेनरेट कर दी गई है।
जिले में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में 75 भवनों का निर्माण कराया गया था, जबकि वर्ष 2023-24 में 141 अन्नपूर्णा भवन बनाए गए। वर्तमान में 14 विकास खंडों की 1043 पंचायतों में कुल 216 अन्नपूर्णा भवन संचालित हैं। इस वर्ष प्रस्तावित 75 नए भवनों का निर्माण होने के बाद संख्या बढ़कर 291 हो जाएगी।

