Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली HC का तिहाड़ जेल अधीक्षक पर बड़ा एक्शन, आदेश न मानने...

दिल्ली HC का तिहाड़ जेल अधीक्षक पर बड़ा एक्शन, आदेश न मानने पर अवमानना की कार्यवाही शुरू की

दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने तिहाड़ जेल के एक अधीक्षक के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की है। यह कार्रवाई एक विचाराधीन कैदी को पैरोल पर रिहा करने के अदालती आदेश का जानबूझकर उल्लंघन करने के आरोप में की गई है।विचाराधीन कैदी को पैरोल पर रिहा होने से रोकने को दिल्ली हाई कोर्ट ने अदालती आदेश का जानबूझकर किया गया उल्लंघन माना है।जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने तिहाड़ जेल के एक अधीक्षक के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू की है। कोर्ट ने कहा कि जेल प्रशासन ने कैदी अनवर हुसैन की रिहाई के आदेश को असल में नाकाम कर दिया।

चार सप्ताह पैरोल पर रिहाई का आदेश था

अदालत ने यह कार्रवाई पैरोल पर रिहाई के निर्देश देने की मांग वाली हुसैन की याचिका पर की। हुसैन ने जेल प्रशासन द्वारा अपनी पैरोल अर्जी खारिज किए जाने को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular