Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsChambaमणिमहेश में बर्फबारी: राधाष्टमी न्हौण से पहले प्रशासन ने यात्रा रोकी, हड़सर...

मणिमहेश में बर्फबारी: राधाष्टमी न्हौण से पहले प्रशासन ने यात्रा रोकी, हड़सर और धनछो में सैकड़ों श्रद्धालु रोके गए

दैनिक जागो वर्ल्ड ! मणिमहेश

हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा के अंतिम पड़ाव पर मौसम ने करवट ली है, डल झील के आसपास 3 इंच बर्फबारी हुई है। प्रशासन ने हड़सर और धनछो से आगे यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। श्री मणिमहेश यात्रा के अंतिम पड़ाव पर मौसम ने कड़े तेवर दिखाए हैं। डल झील यानी शिव कुंड के आसपास भी तीन इंच बर्फबारी हो गई है। गौरीकुंड तक बर्फ गिरी है। प्रशासन ने बर्फबारी और बारिश से मार्ग पर बढ़ी फिसलन तथा कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर हड़सर से धनछो तथा धनछो से ऊपरी पड़ावों की ओर जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके अलावा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैहला के पास भी यात्रियों को रोका गया है। 

मणिमहेश यात्रा प्रबंधन समिति भरमौर के अध्यक्ष की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक 3 इंच तक गिरी बर्फ के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई है, जिससे 13 किलोमीटर लंबे पथरीले ट्रैक पर जोखिम काफी बढ़ गया है। श्रद्धालुओं की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular