दैनिक जागो वर्ल्ड !भागलपुर

भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड में एक छोटे भाई ने नशे की लत में अपने बड़े भाई अमन कुमार की सोते समय मूसल से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी सुमन कुमार फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर गांव में बुधवार की देर रात पारिवारिक रिश्ते को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सूखे नशे की लत के शिकार एक छोटे भाई ने सोई हुई अवस्था में अपने सगे बड़े भाई के सिर पर मसाला पीसने वाले भारी मूसल से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान भवानीपुर गांव निवासी सुधीर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, हत्या का आरोप उसके 18 वर्षीय छोटे भाई सुमन कुमार पर लगा है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, आरोपी सुमन कुमार पिछले काफी समय से सूखे नशे (स्मैक/गांजा आदि) का आदी था। उसकी इस बुरी लत और हरकतों से न सिर्फ घरवाले बल्कि पूरे टोले के लोग अक्सर परेशान रहते थे।
