Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsMandiमंडी में आधी रात को दरकी चेलंग पहाड़ी, ग्रामीणों ने छोड़े घर;...

मंडी में आधी रात को दरकी चेलंग पहाड़ी, ग्रामीणों ने छोड़े घर; कई परिवारों को शिफ्ट होने के निर्देश

दैनिक जागो वर्ल्ड !मंडी

चौहारघाटी की ग्राम पंचायत धमच्याण में चेलंग की पहाड़ी शुक्रवार देर रात साफ मौसम में अचानक दरक गई, जिससे टिक्कन गांव के ग्रामीण सहम गए और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। चौहारघाटी की ग्राम पंचायत धमच्याण में चेलंग की पहाड़ी शुक्रवार देर रात अचानक दरक गई। साफ मौसम के बीच रात करीब तीन बजे पहाड़ी से जोरदार गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर टिक्कन गांव के ग्रामीण सहम उठे। बाहर निकलकर देखा तो पहाड़ी से बड़े पैमाने पर भूस्खलन हो रहा था। एहतियातन ग्रामीण रात को सुरक्षित स्थानों पर निकल गए और जागकर रात काटी।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार टिक्कन प्यार चंद, क्षेत्रीय कानूनगो अजय किशोर और पुलिस चौकी टिक्कन को दी गई। इसके बाद उपमंडल प्रशासन को भी घटना से अवगत करवाया गया। शनिवार सुबह एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ठाकुर ने स्वयं घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि चेलंग की पहाड़ी से बहुत बड़ा लैंड स्लाइड हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular