दैनिक जागो वर्ल्ड !मंडी

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर आईआईटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों और स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई है। आरोपी अनिल गौरव धोते निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भाग गया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर शातिर ने आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों और स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। आरोपित अनिल गौरव धोते महाराष्ट्र का रहने वाला है और निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भाग गया है। निवेशकों की शिकायत पर पद्धर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ठगी का शिकार हुए आइआइटी के फैकल्टी सदस्यों ने अभी चुप्पी साध रखी है और कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

आरोपित ने खुद को बड़ा ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताकर लोगों को जाल में फंसाया। उसने निवेशकों को हर महीने पांच से 10 प्रतिशत तक ब्याज और भारी मुनाफे का झांसा दिया था। शुरुआत में कुछ लोगों को रिटर्न देकर विश्वास जीता। इसके बाद आइआइटी के कई प्रोफेसरों और कर्मचारियों ने भी पैसा उसके पास जमा करवा दिया।
