Sunday, September 20, 2026
Homechandigarhयात्रा से पहले पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता, सुनील जाखड़ बोले-...

यात्रा से पहले पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता, सुनील जाखड़ बोले- नशे पर राजनीति नहीं, दर्द समझने की जरूरत

दैनिक जागो वर्ल्ड !पंजाब

अभियान की शुरुआत से पूर्व नेताओं ने नशे के कारण अपनों को खो चुके पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी संवेदनाएं साझा कीं और इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति न करने का आह्वान किया।पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा की ओर से शुरू की जा रही नशा विरोधी यात्रा से एक दिन पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नशे के कारण अपने बच्चों और करीबियों को खो चुके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान जाखड़ ने कहा कि नशे के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के बजाय उन परिवारों का दर्द समझने की जरूरत है, जिन्होंने अपने अपनों को खोया है।

जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल राजनीति के तौर पर नहीं देखा जाए। जिन परिवारों के बच्चे नशे की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं, उनके लिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि जिंदगी भर का दर्द है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे से मौतें हो रही हैं, लेकिन अब नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को भी नशा तस्करों की ओर से निशाना बनाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular