दैनिक जागो वर्ल्ड !बरेली

बरेली में तेज आंधी और बारिश के कारण तीन अलग-अलग स्थानों पर दीवारें ढह गईं। इन हादसों में एक महिला की मौत हो गई और छह बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।गुरुवार सुबह तेज आंधी वर्षा में शहर में तीन अलग-अलग स्थान पर दीवारें गिर गई। जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई और छह बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम भी निरीक्षण करने में जुट गई है।

सीबीगंज के भल्ला कोठा गांव निवासी गणेशी अपने घर के बाहर किसी काम से आई थी। इसी बीच मकान को दीवार अचानक से भरभराकर गणेशी के ऊपर गिर गई। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल मलवा हटाकर गणेशी को बाहर निकला मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
