दैनिक जागो वर्ल्ड !आजमगढ़

आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

बताया गया कि कार में कुल नौ लोग सवार थे। सभी की उम्र 16 से 17 साल थी। फूलपुर कस्बा में गणेश पंडाल में देर रात तक सजावट का काम किए। इसके बाद तड़के सभी चाय पीने के लिए सरायमीर का प्लान बनाए। मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे कार सरायमीर की ओर जा रहे थे।
