Sunday, September 20, 2026
Homeहोशियारपुरपंजाब: होशियारपुर में BJP-BSP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, हाथापाई में पूर्व केंद्रीय...

पंजाब: होशियारपुर में BJP-BSP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, हाथापाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को लगी चोट

दैनिक जागो वर्ल्ड !होशियारपुर

होशियारपुर के बाड़ियां कलां गांव में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद तनावपूर्ण माहौल में भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।जिले के गांव बाडियां कलां में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की खंडित प्रतिमा के सामने बुधवार को बसपा और भाजपा नेता भिड़ गए। इससे माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण रहा।हाथापाई में भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला को चोट भी लगी है। भाजपा नेताओं ने प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपितों और भाजपा नेताओं के साथ हाथापाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है बता दें कि मंगलवार को कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दी थी। इससे एससी भाईचारे में रोष है। बुधवार सुबह से बसपा नेताओं ने घटनास्थल पर पक्का धरना लगाया है। दोपहर को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला , भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल, भाजपा के जिला प्रधान नितिन गुप्ता नन्नू, भाजपा के होशियारपुर प्रभारी सुशील शर्मा अन्य नेताओं के साथ बाडियां कलां पहुंचे।

भाजपा नेताओं ने खंडित प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू की। आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की नालायकी के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच, दूसरी तरफ धरना दे रहे बसपा नेताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बसपा ने भाजपा सरकार को कोसना शुरू कर दिया। यहीं से विवाद बढ़ता गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular