Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsKulluहिमाचल में ड्रिलबुरी पर्वत परिक्रमा के दौरान बर्फबारी की चपेट में आकर...

हिमाचल में ड्रिलबुरी पर्वत परिक्रमा के दौरान बर्फबारी की चपेट में आकर 2 महिला श्रद्धालु की मौत, फिसलकर कई घायल

दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

पवित्र ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान बर्फबारी की चपेट में आने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बर्फ पर फिसलने और ऊंचाई संबंधी बीमारियों के कारण कई बौद्ध श्रद्धालु घायल भी हुए हैं।हिमाचल प्रदेश में लाहुल घाटी के पवित्र पर्वत ड्रिलबुरी की परिक्रमा के दौरान बर्फबारी की चपेट में आकर दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस धार्मिक यात्रा के दौरान बर्फ पर फिसलने, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया की चपेट में आने से कई बौद्ध श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। घायलों में कुछ बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलंग लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में ऊंचाई से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं और चोटिल होकर घायल हुए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुषमा ने बताया कि ड्रिलबुरी परिक्रमा के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular