Sunday, September 20, 2026
HomeNEW DELHIत्योहारों पर रेलवे की बड़ी सौगात: दिल्ली से पंजाब, यूपी और बिहार...

त्योहारों पर रेलवे की बड़ी सौगात: दिल्ली से पंजाब, यूपी और बिहार के लिए चलेंगी 5 नई स्पेशल ट्रेनें

दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 5 नई विशेष ट्रेनें चलाने और एक मौजूदा ट्रेन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें दिल्ली से पंजाब, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को कंफर्म टिकट के साथ यात्रा करने में मदद करेंगी।दिल्ली से पंजाब के साथ ही बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को त्योहार के दिनों में यात्रा करने में आसानी होगी। रेलवे ने पांच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा करने के साथ ही पहले से चल रही नई दिल्ली-दानापुर विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ाकर 21 नवंबर तक करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इससे त्योहार के दिनों में घर जाने वाले लोगों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।नई दिल्ली-हावड़ा साप्ताहिक विशेष (04052/04051)- नई दिल्ली से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम सवा छह बजे चलेगी। वापसी में हावड़ा से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को मध्य रात्रि 1.40 बजे रवाना होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular