दैनिक जागो वर्ल्ड !फतेहगढ़

भाजपा ने फतेहगढ़ साहिब से नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की। रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई और नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दूसरे चरण की शनिवार को फतेहगढ़ साहिब से शुरुआत की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पहले उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति, समृद्धि और नशामुक्ति के लिए अरदास की। इसके बाद उन्होंने नशे से प्रभावित परिवारों और नशामुक्ति के लिए काम कर रहे स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।
