दैनिक जागो वर्ल्ड !समस्तीपुर

समस्तीपुर के ताजपुर रोड पर पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से 38.14 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई।ताजपुर रोड पर बुधवार शाम पुलिस की गश्ती के दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधि ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से तीन पैकेट में रखा 38.14 ग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे ब्राउन शुगर मान रही है। हालांकि पदार्थ की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
