दैनिक जागो वर्ल्ड !

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अब प्रत्येक विभाग के शिक्षकों को अपनी विशेषज्ञता के अनुसार स्पष्ट लक्ष्य तय कर तीन से छह माह में परिणाम दिखाने होंगे। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, प्रकाशन, पेटेंट और प्रयोगशालाओं के विकास को प्राथमिकता देने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अब प्रत्येक विभाग के शिक्षकों को अपने विभाग की जरूरत और विशेषज्ञता के अनुसार स्पष्ट लक्ष्य तय कर काम करना होगा। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों और शिक्षकों से तीन से छह माह की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अब प्रत्येक विभाग के शिक्षकों को अपने विभाग की जरूरत और विशेषज्ञता के अनुसार स्पष्ट लक्ष्य तय कर काम करना होगा। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों और शिक्षकों से तीन से छह माह की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।इसमें विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, प्रकाशन, पेटेंट, परियोजनाओं और प्रयोगशालाओं के विकास को प्राथमिकता देने के साथ यह भी बताना होगा कि निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में विश्वविद्यालय प्रशासन से किस सहयोग की आवश्यकता है। विभागों को शोध कार्यों को बढ़ाने के साथ गुणवत्तापूर्ण शोधपत्रों के प्रकाशन और पेटेंट की दिशा में काम करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक विभाग को नए शोध प्रोजेक्ट लाने के लिए भी प्रयास करना होगा।
