दैनिक जागो वर्ल्ड!पंजाब

अबोहर में अजय कुमार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गौतम धत्तरवाल को गिरफ्तार किया है।संत नगर में रविवार को दिनदहाड़े अजय कुमार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने रातभर पीछा करने के बाद एक आरोपी को मुठभेड़ में काबू कर लिया। किल्लियांवाली चौक पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे फाजिल्का की ओर भाग निकले।

पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गौतम धत्तरवाल पुत्र शंकर कुमार निवासी गणेशगढ़ के पैर में गोली लगी। उसे काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
