Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseHaryanaमहेंद्रगढ़ में बंदरों और आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम, नगरपालिका ने दोबारा...

महेंद्रगढ़ में बंदरों और आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम, नगरपालिका ने दोबारा जारी किया टेंडर

दैनिक जागो वर्ल्ड !महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़ नगरपालिका ने शहर में बंदरों और आवारा पशुओं के आतंक से निपटने के लिए टेंडर जारी किए हैं, लेकिन पहली बार कम दर के कारण कोई एजेंसी नहीं मिली। अब दोबारा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो और शहरवासियों को राहत मिल सके।नगरपालिका ने 1000 बंदरों और 1000 आवारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर जारी किया।पहली बार कम दर के कारण किसी एजेंसी ने टेंडर में भाग नहीं लिया।दोबारा टेंडर आमंत्रित, शहरवासियों की सुरक्षा नगरपालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता।

 शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से आमजन को राहत दिलाने के लिए नगरपालिका द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगरपालिका द्वारा 1000 बंदरों और 1000 आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया गया है।पहली बार टेंडर प्रक्रिया में किसी भी एजेंसी द्वारा भाग नहीं लेने के कारण नगरपालिका ने दोबारा टेंडर आमंत्रित किया है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया जारी है और जल्द ही टेंडर खोला जाएगा।

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए प्लान तैयारनगरपालिका द्वारा बंदरों और आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगभग 600 रुपये प्रति पशु की निर्धारित दर रखी गई है। इस दर पर एजेंसियों की रुचि कम होने के कारण पहली बार कोई एजेंसी टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई। नगरपालिका का प्रयास है कि नियमानुसार जल्द से जल्द एजेंसी का चयन कर इस समस्या का समाधान करवाया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular