दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना

17 अक्टूबर को होगी HPUJ ऊना की जिला स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, तैयारियों पर चर्चाऑनलाइन बैठक में कार्यशाला के लिए 100 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित, सभी खंडों के पदाधिकारियों ने प्रस्तुत की सदस्यता रिपोर्टऊना। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (HPUJ) जिला ऊना की ऑनलाइन बैठक जिला अध्यक्ष भारत भूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कतना विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 17 अक्टूबर को प्रस्तावित जिला स्तरीय पत्रकार कार्यशाला की तैयारियों और संगठन की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बठक में कार्यशाला को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई और सभी खंडों के पदाधिकारियों से सदस्यता संबंधी रिपोर्ट ली गई। इस दौरान बंगाणा खंड के संयोजक राजेश ठाकुर, ऊना खंड के अध्यक्ष रंजीत राणा, दौलतपुर-गगरेट खंड के संयोजक राम प्रकाश, हरोली खंड के अध्यक्ष अशोक चौधरी और अंब खंड के अध्यक्ष कपिल सूद ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की सदस्यता की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में सर्वसम्मति से कार्यशाला के लिए प्रति सदस्य 100 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया। सभी खंड संयोजकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने खंड से एकत्रित पंजीकरण शुल्क सोमवार तक जिला अध्यक्ष भारत भूषण के पास जमा करवाएं।बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि जिला स्तरीय पत्रकार कार्यशाला का लाभ संगठन के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचे और सभी पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। पदाधिकारियों ने कार्यशाला को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर सहमति जताई।सोमवार को होगी अगली बैठक

कार्यशाला की तैयारियों की समीक्षा और जिम्मेदारियां तय करने के लिए अगली ऑनलाइन बैठक सोमवार दोपहर तीन बजे व्हाट्सऐप के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें सभी खंड अध्यक्षों और खंड संयोजकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।यह जानकारी जिला महासचिव स्पर्श शर्मा ने दी।
