Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal NewsUnaमरवाड़ी स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में...

मरवाड़ी स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

दैनिक जागो ववर्ल्ड !मरवाड़ी

मरवाड़ी स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरदौलतपुर चौक, 9 अक्टूबर। (संजीव डोगरा)
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार और बाल विकास परियोजना अधिकारी गगरेट मोहनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणामकक्षा छठी से आठवीं तक की पेंटिंग प्रतियोगिता में आकर्ष प्रथम, सत्येंद्र द्वितीय और समक्ष तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नौवीं से दसवीं वर्ग में अनिकेत डडवाल ने प्रथम, सरगुन ने द्वितीय और फैजान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जमा एक और जमा दो वर्ग में राधिका प्रथम, रिया द्वितीय और तनीशा तृतीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाभाषण प्रतियोगिता के कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में प्रियांशी ने प्रथम, काजल ने द्वितीय, जबकि सत्येंद्र और यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं से दसवीं वर्ग में रितिका प्रथम, मानवी द्वितीय और कामाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। जमा एक और जमा दो वर्ग में सोनाली राणा ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और अरषित ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सोयल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular