Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal NewsUnaअम्ब स्कूल में गाइड्स ने ली सेवा, सच्चाई और समर्पण की शपथ

अम्ब स्कूल में गाइड्स ने ली सेवा, सच्चाई और समर्पण की शपथ

दैनिक जागो वर्ल्ड !अम्ब

अम्ब स्कूल में गाइड्स ने ली सेवा, सच्चाई और समर्पण की शपथप्रधानाचार्य संजय कुमार ने गाइड्स को सदस्यता बैज लगाकर किया संस्था में शामिल
दौलतपुर चौक, 9 अक्तूबर (संजीव डोगरा)। पी.एम. श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में गाइड कंपनी का दीक्षा संस्कार समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान नई गाइड्स ने सेवा, सच्चाई, ईमानदारी और समर्पण के मार्ग पर चलने की शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की प्रार्थना ‘दयाकर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना’ से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने ध्वज फहराया और स्काउट्स एवं गाइड्स ने झंडा गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विधिवत रूप से दीक्षा संस्कार समारोह की प्रक्रिया पूरी की गई।इस अवसर पर गाइड कैप्टन सोनू कुमारी ने सभी गाइड्स को संस्था के नियमों एवं मर्यादाओं का पालन करने, सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने, देशभक्ति की भावना बनाए रखने, ईश्वर में आस्था रखने तथा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सहायता करने की प्रतिज्ञा दिलाई।मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य संजय कुमार ने सभी गाइड्स को सदस्यता बैज और प्रथम सोपान बैज लगाकर सम्मानित किया तथा उनके प्रगति कार्ड प्रदान किए। इसके बाद उनका मुंह मीठा करवाकर विधिवत रूप से संस्था में शामिल किया गया।

प्रधानाचार्य संजय कुमार ने नई गाइड्स को बधाई देते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।समारोह में गाइड कैप्टन सोनू कुमारी, गणेश लट्ठ, स्काउट मास्टर रशीद मोहम्मद सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular