Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal NewsUnaमैहतपुर में राज्य स्तरीय टेनिकोइट प्रतियोगिता आयोजित, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया...

मैहतपुर में राज्य स्तरीय टेनिकोइट प्रतियोगिता आयोजित, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दैनिक जागो वर्ल्ड !मैहतपुर

मैहतपुर में राज्य स्तरीय टेनिकोइट प्रतियोगिता आयोजित, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमहिमाचल प्रदेश टेनिकोइट एसोसिएशन के महासचिव श्याम मुरारी की मौजूदगी में हुए मुकाबलेऊना।जिला ऊना के स्वदेश मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मैहतपुर में 11 अक्टूबर को राज्य स्तरीय टेनिकोइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों और टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।हिमाचल प्रदेश टेनिकोइट एसोसिएशन के महासचिव श्याम मुरारी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में टेनिकोइट खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अनुभव हासिल करने और अपनी खेल क्षमता को निखारने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता में सोलन, शिमला, विलासपुर ,कांगड़ा, हमीरपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं।इस अवसर पर अध्यक्ष रवि कुमार, संरक्षक अजीत वत्स, विजय कुमार,संजीव कुमार टक्का,कुलवीर सिंह, रवि कुमार, अतुल कुमार, रोहिता, सुनीता, संजीव कुमार और मधु बाला सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस खेल के सीनियर खिलाड़ी कार्तिक आदित्य कार्तिक नहर आरुष अनुज शिवा, शिवा,अभय ने खेल आयोजन में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular