Monday, November 16, 2026
HomeHImachal Newsवरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

. प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, उपायुक्त जतिन लाल तथा जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा प्रेस क्लब ऊना, हरोली, बंगाणा, अंब और गगरेट की कार्यकारिणियों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

श्रीमती कांता रानी 85 वर्ष की थीं और लंबे समय से आयु संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular