Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal NewsUnaकुटलैहड़ के युवा नेता राजेंद्र ठाकुर डिंपल ने भोपाल में केंद्रीय कृषि...

कुटलैहड़ के युवा नेता राजेंद्र ठाकुर डिंपल ने भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता की अंतिम अरदास में लिया भाग,

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

डिंपल ठाकुर ने भोपाल स्थित निवास पर पहुंचकर दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं,
बंगाणा, हिमाचल प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष, प्रतिष्ठित व्यवसायी और युवा नेता राजेंद्र ठाकुर उर्फ डिंपल ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (कृषि एवं किसान कल्याण) शिवराज सिंह चौहान से भोपाल स्थित उनके निवास स्थान पर अंतिम अरदास में भाग लेकर श्रद्धाजलि प्रदान की। इस दौरान राजेंद्र ठाकुर डिंपल ने शिवराज सिंह चौहान की माता के गत दिनों हुए निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर डिंपल ने दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि माता का साया जीवन में सबसे बड़ा संबल होता है। मां का बिछड़ना किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में वह शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक और सामाजिक योगदान की सराहना
राजेंद्र ठाकुर डिंपल ने शिवराज सिंह चौहान के लंबे राजनीतिक जीवन और संगठन के प्रति उनके समर्पण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और वर्तमान में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में देश के कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली देशभर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।गौर तलब है कि राजेंद्र ठाकुर डिंपल हिमाचल प्रदेश में भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक होने के साथ- साथ राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। खेलों के प्रति उनकी विशेष रुचि और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों के चलते वह प्रदेश में युवा वर्ग के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है। भोपाल में हुई इस मुलाकात के दौरान राजेंद्र ठाकुर डिंपल ने एक बार फिर पारिवारिक दुख की इस घड़ी में शिवराज सिंह चौहान के प्रति अपनी आत्मीयता और संवेदन शीलता प्रकट की। यह मुलाकात राजनीतिक औपचारिकता से बढ़कर मानवीय संवेदनाओं और आपसी सम्मान का परिचायक रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular