दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

13 नवंबर (संजीव डोगरा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिमला में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रवक्ता वर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को मांगपत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार प्रवक्ता वर्ग की जायज मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए उचित कदम उठाएगी।
यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने दी।

