Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandमहाशिवरात्रि पर सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशन डबरियाल ने थपलिया शिव मंदिर में किया...

महाशिवरात्रि पर सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशन डबरियाल ने थपलिया शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

रिपोर्टर ब्यूरोरिपोर्ट

रामनगर – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामनगर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और “हर हर महादेव” के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। वही सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशन डबरियाल ने कानिया स्थित प्राचीन थपलिया शिव मंदिर में परिवार सहित पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।मन्दिर परिसर में भब्य भंडारे का आयोजन किया और सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर डबरियाल ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें श्रद्धा, संयम और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ रही तथा श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular