चंडीगढ़–पुनीत महाजन

फिजिकली हैंडिकैप्ड एसोसिएशन पंजाब एंड चंडीगढ़ बैठक का आयोजन किया गया
(पंजीकरण नंबर 136) की एक महत्वपूर्ण बैठक सामुदायिक केंद्र,
सेक्टर-41, चंडीगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें चंडीगढ़ के लगभग 50 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ प्रशासन को दिव्यांगजनों की समस्याओं से अवगत कराना रहा।
बैठक के दौरान दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही एसोसिएशन द्वारा अपने पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न कराया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री हरविंदर पाल सिंह को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया, जिन्होंने श्री विनोद नागपाल का स्थान लिया।
अन्य नियुक्तियों में श्रीमती वीणा देवी को जिला सचिव, श्री अमृतजीत सिंह को संयुक्त सचिव, श्री रविंदर सिंह को कैशियर, श्री रमेश कुमार को प्रेस सचिव तथा श्री रवि को सलाहकार नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त श्री राकेश धीमान, श्रीमती कुलवंत कौर, श्री रिंकू शर्मा, श्री अरुण कुमार, श्री सुरिंदर सिंह और श्री अवतार सिंह को कार्यकारी सदस्य चुना गया। सभी निर्वाचित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री हरमेश कुमार कुरारी को चेयरमैन नियुक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री हरविंदर पाल सिंह और चेयरमैन श्री हरमेश कुमार कुरारी ने उपस्थित सभी दिव्यांगजनों का धन्यवाद किया तथा उन्हें विकलांगता अधिकार अधिनियम, 2016 को चंडीगढ़ प्रशासन के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू करवाने का भरोसा दिलाया



