Tuesday, April 14, 2026
HomeNation WiseUttarakhandमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी और केबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा सहित ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी और केबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा सहित ने हनुमान धाम के दर्शन किए

रामनगर-गोविन्द रावत

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामनगर स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान धाम में दर्शन किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधि-विधान के साथ केसरी नंदन बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों एवं भीमताल विधानसभा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि हनुमान जयंती का यह पावन पर्व हमें सेवा, समर्पण और शक्ति की प्रेरणा देता है। भगवान हनुमान से प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और सड़क, पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular