Tuesday, April 14, 2026
Homechandigarhकठुआ महाजन सभा में भव्य “महाजन परिवार मिलन” आयोजित, गणमान्य अतिथियों ने...

कठुआ महाजन सभा में भव्य “महाजन परिवार मिलन” आयोजित, गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाई

चंडीगढ़-पुनीत महाजन

कठुआ महाजन सभा द्वारा आयोजित “महाजन परिवार मिलन” कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ऑल इंडिया महाजन बिरादरी के प्रधान श्री जांगीलाल महाजन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मुकेरियां (पंजाब) से विधायक एवं बीजेपी नेता, ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी श्री राजेंद्र गुप्ता जी तथा महिला विंग की प्रधान डॉ. रेनू गुप्ता जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर इसकी शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जोत प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया तथा आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से समाज को एकजुट रहने और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नए हॉल का विधिवत उद्घाटन भी किया गया, जो सभा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

कार्यक्रम में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, सुजानपुर और जम्मू सहित विभिन्न शहरों से ऑल इंडिया कैबिनेट के वरिष्ठ पदाधिकारी, सीनियर वाइस प्रधान, जॉइंट सेक्रेटरी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। विशेष रूप से प्रधान श्री शिव प्रताप गुप्ता जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की।

समारोह की विस्तृत रिपोर्ट ऑल इंडिया प्रचार मंत्री श्री राजीव महाजन जी द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular