दैनिक जागो वर्ल्ड !चंडीगढ

पंजाब में खुले बिजली के तार और टूटे मीटर बॉक्स हादसों का कारण बन रहे हैं, जिससे एक माह में छात्रा समेत दो लोगों की करंट लगने से मौत हो चुकी है। विभिन्न जिलों में बिजली विभाग की लापरवाही से असुरक्षित उपकरण लोगों के लिए जानलेवा खतरा बने हुए हैं। मोहाली के नयागांव में शुक्रवार को सड़क पर जमा पानी में बिजली का करंट उतरने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। इससे पहले चंडीगढ़ में यूनिवर्सिटी परिसर में भी छात्रा की करंट लगने से जान जा चुकी है।

इन घटनाओं के बाद दैनिक जागरण ने पंजाब के विभिन्न जिलों में बिजली लाइनों और उपकरणों की स्थिति की पड़ताल की तो तस्वीर डराने वाली सामने आई।
