Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseBiharअश्लील एप बना खतरे की घंटी, डाउनलोड हो गया है तो नए...

अश्लील एप बना खतरे की घंटी, डाउनलोड हो गया है तो नए तरीकों से तुरंत करें डिलीट

दैनिक जागो वर्ल्ड !

साइबर यूनिट ने सोशल मीडिया पर अश्लील विज्ञापनों के जरिए होने वाली साइबर ठगी के नए पैटर्न का खुलासा किया है, जिसमें फिशिंग वेबसाइट से डाउनलोड हुए मैलवेयर ऐप एक्सेसिबिलिटी परमिशन लेकर बैंक खाते खाली कर देते हैं।सोशल मीडिया के जरिए होने वाली साइबर ठगी के एक बड़े और खतरनाक पैटर्न का पता चला है। साइबर यूनिट ने स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक अति-महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।इसमें साइबर ठग फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म्स पर नाइट प्ले, रीलूप, काइज, विम्मो, रिवो, नेक्सो व विक्सा जैसे लुभावने नामों से अश्लील विज्ञापनों का जाल बिछा रहे है।

विज्ञापनों पर क्लिक करते ही यूजर एक अनाम फिशिंग वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां गूगल प्ले स्टोर को दरकिनार कर सीधे मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टाल कराई जाती है।यह एप स्टाल होते ही यूजर से एक्सेसिबिलिटी परमिशन मांगता है। इस संवेदनशील परमिशन के मिलते ही मालवेयर बैकग्राउंड में एक्टिव होकर पूरे डिवाइस को हैकर्स के नियंत्रण में ले लेता है।इसके बाद ठग दूर बैठे ही यूजर की स्क्रीन देखना, बटन क्लिक करना, बैंक से आने वाले ओटीपी को पढ़ना और पीड़ित को भनक लगे बिना उसके बैंक खाते से सीधे पैसे ट्रांसफर करने जैसे काम अंजाम देते है।सामान्य तरीके से अनइंस्टाल करना मुश्किलइतना ही नहीं यह एप फोन में एक छिपा हुआ वीपीएन भी इंस्टाल कर देता है। इससे सारा इंटरनेट डेटा हैकर्स के सर्वर के जरिए रूट होता है और यूजर के लिए इसे सामान्य तरीके से अनइंस्टाल करना मुश्किल हो जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular