जागो वर्ल्ड /निशा /फतेहपुर


ग्राम पंचायत रियाली के निवासी पत्रकार गुरमुख सिंह जो कि अक्सर ही दो नंबरी काम करने वाले लोगों को नंगा करने में लगे रहते हैं। ज्ञात रहे की चाहे खनन माफिया हो चाहे,वन माफिया, चाहे शराब माफिया, जब भी इनका आर्टिकल पेपर में आता है तो संबंधित विभाग को मजबूरन कार्यवाही करनी ही पड़ती है। अब बात करते हैं पत्रकार गुरमुख सिंह के बारे में तो पिछले कुछ दिनों पहले उन पर वन माफिया द्वारा हमला किया जाता है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई खास कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई ।
अब दो दिन पहले पत्रकार गुरमुख सिंह को फोन काल के माध्यम से दोबारा धमकी आई है जिसकी लिखित शिकायत पुलिस चौकी रे में दी गई है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है
जब इस न में हमारे संवाददाता फतेहपुर ने पुलिस चौकी रे प्रभारी विकास दीप से बात की उन्होंने बताया कि यह मामला पंजाब का है और गुरमुख सिंह थाना तलवाड़ा के अंतर्गत शिकायत करनी चाहिए।
गौरतलब है कि के पत्रकार गुरमुख सिंह को फोन कॉल के माध्यम उस दौरान धमकी आई जब वह रे पुलिस चौकी के मंत्र 100 मीटर दूरी पर किसी से वार्तालाप कर रहे थे। आखिर क्या कारण है कि हर बार गुरमुख सिंह की शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। क्या पत्रकार की सूरक्षा को अहमियत नहीं रखती।
जानकारी देते हुए पत्रकार गुरमुख सिंह ने बताया की कल को कोई मेरे साथ हादसा होता है जा मेरा नुकसान होता है तो स्थानीय पुलिस प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।
