Sunday, May 31, 2026
HomeRajnitiविधायक विवेक शर्मा ने गृह पंचायत वरनोह में परिवार सहित मतदान करके...

विधायक विवेक शर्मा ने गृह पंचायत वरनोह में परिवार सहित मतदान करके निभाया लोकतांत्रिक दायित्व,

जागो! कुटलेहड़/ब्यूरो रिपोर्ट

दविंदर कुमार भुट्टो ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत का किया दावा, बोले जनता ने सरकार के खिलाफ किया मतदान,
बंगाणा, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने ग्राम पंचायत सुगड़ियाल में अपने परिवार सहित मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। मतदान केंद्र पर पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि पंचायत चुनाव गांवों के विकास और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान का आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत और ईमानदार नेतृत्व चुना जाना बेहद जरूरी है, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता इस बार विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान कर रही है। पूर्व विधायक भुट्टो ने दावा किया कि पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से आम जनता परेशान है और लोग सरकार की नीतियों से निराश हैं। इसी कारण मतदाता भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में धीमी गति को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। भुट्टो ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार के झूठे वादों को समझ लिया है और अब लोग गांव स्तर पर भी ऐसे प्रतिनिधियों को चुनना चाहते हैं जो वास्तव में जनता के बीच रहकर काम करें। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भाजपा हमेशा जनहित की राजनीति करती आई है और पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी जनसमर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार है और लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य किया है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि लोगों की जागरूकता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान होती है। मतदान के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला तथा मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। पूर्व विधायक भुट्टो ने विश्वास जताया कि चुनाव परिणाम भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में आएंगे और पंचायत स्तर पर विकास को नई दिशा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular