Saturday, June 13, 2026
HomeLatest Newsएक माह में तीसरी बार धर्मशाला में खेलने उतरेंगे विराट कोहली, 13...

एक माह में तीसरी बार धर्मशाला में खेलने उतरेंगे विराट कोहली, 13 जून को होगा मुकाबला

तीसरी बार धर्मशाला में विराट कोहली की एंट्री, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

जागो!शिमला/ टीना ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर चरम पर पहुंचने वाला है। आईपीएल के दौरान दो बार धर्मशाला आ चुके भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब एक माह के भीतर तीसरी बार धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में उतरेंगे। इस बार उनके साथ रोहित शर्मा समेत भारतीय टीम के कई बड़े  सितारे भी मैदान पर अपने बल्ले का जलवा दिखाएंगे।भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में 13 जून को खेला जाएगा। एचपीसीए स्टेडियम इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले की मेजबानी करेगा, जहां क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलेगा। आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की ओर से खेलते हुए विराट कोहली धर्मशाला में दो मुकाबले खेल चुके हैं। अब टीम इंडिया की जर्सी में उनकी वापसी स्थानीय प्रशंसकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगी। धर्मशाला में विराट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके मैदान पर उतरते ही पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली के नारों से गूंज उठता है। धौलाधार पर्वत की बर्फीली चोटियों के बीच होने वाला यह मुकाबला न केवल क्रिकेट प्रेमियों, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। मैच के चलते होटल कारोबार, पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में विराट कोहली एक माह के भीतर तीसरी बार धर्मशाला में खेलते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular