Saturday, June 13, 2026
HomeEDUCATIONभारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर मनप्रीत...

भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर मनप्रीत कौर ने बढ़ाया स्कूल का मान

भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में पूरे हिमाचल प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त

जागो!जवाली,राजेश कतनोरिया

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चलवाड़ा की होनहार छात्रा मनप्रीत कौर ने भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में पूरे हिमाचल प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार मनप्रीत कौर ने यह परीक्षा वर्ष 2025 में दी थी, जिसका परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है। अपनी मेहनत, लगन और कठिन परिश्रम के बल पर मनप्रीत ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता के लिए उन्हें आगामी 8 जून 2026 को शिमला में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

मनप्रीत की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बरिंद्र नरियाल तथा प्रधानाचार्य राकेश राणा ने छात्रा को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिवार ने मनप्रीत कौर को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। मनप्रीत की इस सफलता से विद्यालय के साथ-साथ उनके माता-पिता भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ज्वाली से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट !

RELATED ARTICLES

Most Popular