Sunday, July 12, 2026
HomeRajnitiबंगाणा की पंचायत सुगड़ियाल की प्रधान निर्मला देवी ने गांव में कम...

बंगाणा की पंचायत सुगड़ियाल की प्रधान निर्मला देवी ने गांव में कम बोल्टेज की समस्या को लेकर विधायक विवेक शर्मा के पास रखा प्रस्ताव,

विधायक विवेक शर्मा का त्वरित एक्शन, गांव अलसान में तीन दिन में 63 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने के विभाग को निर्देश,

बंगाणा

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुगड़ियाल के अंतर्गत अलसान गांव में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए विधायक विवेक शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी करवाए हैं। विधायक विवेक शर्मा के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने गांव में तीन दिनों के भीतर 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुगड़ियाल की प्रधान श्रीमती निर्मला देवी ने विधायक विवेक शर्मा से पंचायत दौरे पर गांव अलसान में कम वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कम वोल्टेज के चलते घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं और किसानों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। पंचायत प्रधान निर्मला देवी की बात को गंभीरता से लेते हुए विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर ही विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से दूर भाष पर संपर्क किया और समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। अलसान गांव में जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद विभाग ने तीन दिनों के भीतर 63 केवी ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का भरोसा दिया। इस निर्णय से अलसान गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।पंचायत प्रधान निर्मला देवी एवं सैकंडों ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और बिना किसी देरी के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद कम वोल्टेज की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और लोगों को नियमित एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। पंचायत प्रधान एवं समस्त ग्रामीणों ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं और आम जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा को लेकर विधायक विवेक शर्मा की तत्परता सराहनीय है। पंचायत प्रधान निर्मला देवी एवं ग्रामीणों ने “थैंक्स विधायक विवेक शर्मा जी” कहते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर विद्युत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कम वोल्टेज अथवा बिजली व्यवस्था से संबंधित समस्याएं सामने आई हैं, वहां चरण बद्ध तरीके से उनका समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 116 बड़े क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जा चुके हैं। इन ट्रांसफॉर्मरों के लगने से हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल रही है तथा अनेक गांवों में वर्षों पुरानी कम वोल्टेज की समस्या समाप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी। बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। विधायक विवेक शर्मा ने भरोसा दिलाया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास और मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular