Sunday, July 12, 2026
HomeHImachal NewsUnaराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था में नई नियुक्ति, स्पर्श शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था में नई नियुक्ति, स्पर्श शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अंब

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री आदित्य मिश्रा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री विनोद डोगरा ने स्पर्श शर्मा को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री विनोद डोगरा ने बताया कि स्पर्श शर्मा इससे पहले संगठन में प्रदेश प्रेस सचिव का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यकुशलता, समाज सेवा के प्रति समर्पण और जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्पर्श शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को और अधिक मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा ब्राह्मण समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष स्पर्श शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री आदित्य मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री विनोद डोगरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ब्राह्मण समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करना, युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों के उत्थान के लिए ठोस एवं जनहितकारी कार्य करना होगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने स्पर्श शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाजहित के कार्यों का दायरा और अधिक व्यापक होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular