दैनिक जागो वर्ल्ड !छत्तीसगढ़

दोस्ती भले ही खून का रिश्ता नहीं, पर किसी मुश्किल में सबसे पहले दोस्त ही याद आता है। इस वजह से इसे लेकर कई राज्यों में रस्में निभाई जाती हैं।

भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां रिश्तों को भी परंपराओं से जोड़कर उसे खूबसूरत रूप दिया गया है। फिर चाहे वो पति-पत्नी का रिश्ता हो, माता-पिता और बच्चे का रिश्ता हो या बुआ और ननद का।

सभी के बीच दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो भले ही खून का नहीं पर जिंदगी में उतना ही मायने रखता है। यही वजह है कि देश के कुछ राज्यों में दोस्तों के लिए भी परंपराएं बनाई गई हैं। अगर आपने ऐसा पहली बार सुना है तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
