Sunday, September 6, 2026
HomeLatest Newsजेवलिन थ्रोअर से नहीं एक क्रिकेटर से हारे हैं नीरज चोपड़ा, बड़ी...

जेवलिन थ्रोअर से नहीं एक क्रिकेटर से हारे हैं नीरज चोपड़ा, बड़ी दिलचस्प है रुमेश पाथिरागे की कहानी

दैनिक जागो वर्ल्ड जेवलिन

सभी को उम्मीद थी कि नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम करेंगे, लेकिन सोने का तमगा ले गया श्रीलंकाई खिलाड़ी जो पहले क्रिकेटर था

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में नीरज चोपड़ा का नाम जब तय हुआ था तभी से ये उम्मीद थी कि वह गोल्ड जीतेंगे। इसका कारण ये है कि जेवलिन थ्रो में जितने बड़े नाम हैं वो कॉमनवेल्थ में होते नहीं हैं। इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम खतरा लग रहे थे, लेकिन साइलेंट किलर साबित हुए श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे। रुमेश ने नीरज को गोल्ड नहीं जीतने दिया और खुद सोने का तमगा ले गए।

चोपड़ा निराश हुए, लेकिन वह एक जेवलिन थ्रोअर से नहीं बल्कि एक क्रिकेटर से हारे हैं। सुनकर हैरानी होगी, लेकिन ये सच है। रुमेश पहले क्रिकेट खेलते थे और बाद में जेवलिन थ्रो में आए। वह तेज गेंदबाज थे और उनकी यही शैली जेवलिन में उनको मददगार साबित हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular