दैनिक जागो वर्ल्ड देहरादून

देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के एसी कोच (एम-1) पर बछरावां स्टेशन के पास पथराव हुआ, जिससे शीशा चटक गया लेकिन कोई यात्री घायल नहीं हुआ। प्रतापगढ़ पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू की, जिससे यात्री दहशत में आ गए थे।

देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस के एसी कोच (एम-1) में अज्ञात लोगों ने पथराव किया। हालांकि इस पथराव में किसी यात्री के चोटिल की सूचना नहीं है। यह घटना बछरावां रेलवे स्टेशन के आसपास बताई जा रही है। प्रतापगढ़ ट्रेन के पहुंचने पर कोच यात्रियों से जानकारी ली गई।देहरादूर से वाराणसी की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस शनिवार दोपहर 12:20 बजे प्रतापगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इससे पहले बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट अराजकतत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव एम-1 कोच पर किया गया। इससे शीशा चटक गया लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई।

घटना से कोच यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे दहशत में आ गए। इसकी सूचना रनिंग स्टॉफ ने उच्चाधिकारियों को दी। इसी बीच ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंची। यहां आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने कोच में बाहर और अंदर से जांच की। इसके बाद कोच में बैठे यात्रियों से घटना की जानकारी ली। पत्थर किसने और क्यों चलाया, इसकी जांच की जा रही है।
