Sunday, September 6, 2026
HomeLatest Newsजम्मू वालो सावधान! शहर में अवैध निर्माण किया तो खैर नहीं, अब...

जम्मू वालो सावधान! शहर में अवैध निर्माण किया तो खैर नहीं, अब जोनल स्तर पर होगी सख्त कार्रवाई

दैनिक जागो वर्ल्ड जम्मू

जम्मू नगर निगम ने शहर में अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए कड़ा रुख अपनाया है, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीलिंग, विध्वंस व कानूनी कार्रवाई होगी।

शहर में बिना नक्शा पास कराए और निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर हो रहे अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए जम्मू नगर निगम ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। अवैध निर्माणों की निगरानी और तुरंत कार्रवाई के लिए ज्वाइंट कमिश्नर की अध्यक्षता में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम शहर भर में चल रहे निर्माण कार्यों पर सीधी नजर रखेगी और नियम तोड़ने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

कार्रवाई को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए पूरे शहर को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में खिलाफवर्जी विंग की टीमें और निरीक्षक तैनात रहेंगे। फील्ड स्टाफ को दैनिक आधार पर रिपोर्टिंग होगी, जिससे किसी भी अवैध निर्माण को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नगर निगम ने साफ़ कर दिया है कि नए बिल्डिंग बायलाज और अनुमति नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आवासीय या व्यावसायिक परिसर का निर्माण शुरू करने से पहले सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृत बिल्डिंग प्लान प्राप्त करना अनिवार्य चेताया है कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए सभी नागरिकों को भवन निर्माण नियमों का पालन करना आवश्यक है। यदि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के निर्माण कार्य करता है अथवा पास नक्शे का उल्लंघन करता पाया गया, तो बिना किसी पूर्व सूचना के सीलिंग, विध्वंस और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।है।आम जनता से अपील की है कि वे अनधिकृत निर्माण से बचें और निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आनलाइन या आफलाइन माध्यम से अपनी बिल्डिंग परमिशन प्रक्रिया पूरी करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular