दैनिक जागो वर्ल्ड फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में मकान बंटवारे के विवाद से नाराज 75 वर्षीय सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक जयवीर यादव ने अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मकान के बंटवारे से नाराज 75 वर्षीय सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने रविवार सुबह अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है घटना शिकोहाबाद के नगला कन्हीं गांव की है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक जयवीर यादव ने अपने कमरे में लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। ।

गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में उन्हें तत्काल संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। स्वजन ने बताया कि घर में मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से वह काफी समय से परेशान थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
