दैनिक जागो वर्ल्ड बिहार

बिहार के बगहा में एक घर में किंग कोबरा और अजगर एक साथ घुस गए, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। पालतू कुत्ते की सतर्कता से परिवार को समय रहते पता चला और वन विभाग ने दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Python In Bihar House: क्या हो जब आप अपने घर में सपरिवार सो रहे हों और सांप दिख जाए? क्या हो यदि किंग कोबरा और अजगर एक साथ दिखा जाए?बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित गोनौली गांव में मंगलवार रात कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इसके बाद तो हड़कंप ही मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोनौली गांव निवासी सोनालाल साह के घर में दो विशालकाय विषधर एक ही साथ दाखिल हो गए थे। एक तरफ अति जहरीला किंग कोबरा था तो दूसरी ओर भारी-भरकम अजगर।हड़कंप ही मच गयाप्राप्त जानकारी के अनुसार गोनौली गांव निवासी सोनालाल साह के घर में दो विशालकाय विषधर एक ही साथ दाखिल हो गए थे। एक तरफ अति जहरीला किंग कोबरा था तो दूसरी ओर भारी-भरकम अजगर।एक ही स्थान पर दोनों खतरनाक सांपों को आमने-सामने देखकर घरवालों के तो मानों हाथ-पांव ही फूल गए। गांव में देर रात के सन्नाटे में घर का माहौल पूरी तरह से खौफजदा हो गया। घर में सो रहे सभी परिवार की नींद उड़ गई। परिवार के सदस्य डर के मारे सहम गए।इस पूरे घटनाक्रम में कुत्ते की भूमिका की सभी सराहना कर रहे हैं। जब जंगल से निकल कर ये दोनों विषधर घर में दाखिल हो गए तो पालतू कुत्ते ने अचानक असामान्य रूप से जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया।
उसकी लगातार इस तरह की आवाज सुनकर घर में सो रहे लोगों की नींद खुली और समय रहते किसी बड़े खतरे की आहट हुई। परिजन तुरंत सतर्क हुए और उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो दंग रह गए।

खतरे को देखते हुए गृहस्वामी सोनालाल साह ने बिना देर किए वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही गोनौली वन क्षेत्र की टीम एक्शन में आ गई। प्रशिक्षित स्नेक कैचर मुरारी कुमार भी तुरंत मौके पर पहुंचे।सांपों का सफल रेस्क्यूरेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों सांपों को सुरक्षित रूप से काबू में किया। किंग कोबरा और अजगर दोनों को अलग-अलग सावधानीपूर्वक पकड़ा गया। इसके बाद उन्हें वीटीआर के घने जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया।
