दैनिक जागो वर्ल्ड बिहार

खगड़िया के परबत्ता में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों द्वारा school thik karo campaign के तहत विद्यालयों में वीडियो बनाने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है।काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रही है। इधर खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में एक मामला सामने आया है, जिसमें काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और विद्यालय प्रबंधन एक तरह से आमने-सामने हैं।मामला खीराडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय खीराडीह और मध्य विद्यालय खीराडीह पूरब से जुड़ा हुआ है। दोनों विद्यालय एक ही कैंपस में हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कुछ लोग विद्यालय पहुंचे और वीडियो बनाने लगे।उत्क्रमित उच्च विद्यालय खीराडीह के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार भारती के अनुसार पहले तीन की संख्या में लोग पहुंचे, ये सभी ग्रामीण थे। जिनमें भरत कुमार, नीलू कुमारी और नीतीश कुमार शामिल हैं।ये अचानक आकर विद्यालय में वीडियो बनाने लगे। पूछे जाने पर अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। सभी अपने को काकरोच जनता पार्टी का बता रहे थे।इसके साथ ही कुछ देर बाद एक चार चक्का वाहन से कुछ और लोग विद्यालय पहुंच गए। ये भी वीडियो बनाने लगे। पूछे जाने पर आक्रोश में आकर कहा कि हम काकरोच जनता पार्टी के हैं।प्रधानाध्यापक के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से विद्यालय परिसर में आकर वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है। इससे विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
