Monday, September 7, 2026
HomeNation WisePunjabबंदी सिंहों की रिहाई को लेकर आज पंजाब बंद, जालंधर में हाईवे...

बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर आज पंजाब बंद, जालंधर में हाईवे ब्लॉक; लुधियाना-पठानकोट में दिखा मिला-जुला असर

दैनिक जागो वर्ल्ड पंजाब

कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आज 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल, कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक परिवहन प्रभावित रहेंगे।बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है। जिसे लेकर सुबह सात बजे से ही इसका प्रभाव देखने को मिल गया है। बंद आज सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित है। इसका असर बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ता दिख रहा है।इस स्थिति में घर से निकलने से पहले लोग अपने क्षेत्र की स्थिति और यातायात व्यवस्था की जानकारी जरूर ले लें। बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक आपात सेवाओं को छूट दी गई है। हालांकि बसों और सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। सड़क पर प्रदर्शन या धरना होने की स्थिति में यातायात को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर भी कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य ने धरना लगाकर ट्रैफिक को बंद कर दिया है।कौमी इंसाफ मोर्चा लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग कर रहा है। इसके अलावा जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी उठाई जा रही है। 15 अगस्त के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव हुआ था, जिसके बाद 21 अगस्त के बंद का आह्वान किया गया।शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित कुछ अन्य संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है। वहीं पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष कीमती भगत ने बंद का विरोध किया है। उनका कहना है कि वह जगतार सिंह हवारा की पैरोल के विरोध में नहीं हैं, लेकिन बंद से श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी हो सकती है।           

RELATED ARTICLES

Most Popular