Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshअमेठी में दूध टैंकर से भिड़ंत के बाद मकान में जा घुसी...

अमेठी में दूध टैंकर से भिड़ंत के बाद मकान में जा घुसी स्कूल बस, छह बच्चे घायल

दैनिक जागो वर्ल्ड!अमेठी

हादसे में बस सवार छह बच्चे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भेजा गया। बच्चों को लेकर जा रही आरपीएस पब्लिक स्कूल की बस की सोमवार को दूध के टैंकर से टक्कर हो गई। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर थौरी के पास टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए, ‍उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अयोध्या मार्ग पर भाले सुलतान के थौरी के पास सोमवार को बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस दूध टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे में बस सवार छह बच्चे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भेजा गया।

बस जगदीशपुर के आरपीएस पब्लिक स्कूल की थी और उसमें करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। सोमवार को छुट्टी होने के बावजूद बस बच्चों को लेकर जा रही थी। थौरी के पास पहुंचते ही बस की दूध टैंकर से टक्कर हो गई। तेज टक्कर के बाद बस सड़क किनारे मकान में जा घुसी।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस और पीआरवी वाहन से सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया।हादसे में बस का क्लीनर भी वाहन में फंस गया, जिसे निकालने में पुलिस जुटी रही। बच्चों के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिवारजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular