दैनिक जागो वर्ल्ड !आगरा

आगरा में साइबर क्राइम पुलिस ने 300 लोगों से करोड़ों की ठगी के मामले में 297 साइबर अपराधियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। 20 महीने में 100 से अधिक अपराधी गिरफ्तार हुए और पीड़ितों को 7 करोड़ रुपये वापस दिलाए गए, जबकि इस वर्ष 12 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई।

साइबर क्राइम थाने द्वारा करीब 300 लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले 297 साइबर अपराधियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की है। इसमें वर्ष 2025 में 176 एवं इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक 121 साइबर अपराधियों के विरुद्ध साइबर क्राइम थाने ने चार्जशीट दाखिल की है। जबकि 21 मुकदमो में फाइनल रिपोर्ट लगाई। साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों जैसे पीड़ितों के खातों से अपने खातों में रकम हस्तांतरित करने, वह सिम जिनसे काल की गई समेत कई अन्य साक्ष्य विवेचना में शामिल किए हैं।
